What are the Benefits of Safed Musli? – Safed Musli ke fayde
What are the benefits of Safed Musli? – Safed Musli ke fayde
सफेद मूसली खाने से आती है गजब की शक्ति, जानिए इसके सारे फायदे और सेवन का तरीका
Safed Musli Benefits: सफेद मूसली ताकतवर जड़ी-बूटी है. इसे आयुर्वेद में लाभदायक औषधि माना जाता है. कहा जाता है कि सफेद मूसली की जड़ और बीज काफी फायदेमंद होते हैं. सफेद मूसली की जड़ों में पोटैशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.
Safed Musli Benefits: सफेद मूसली ताकतवर जड़ी-बूटी है. इसे आयुर्वेद में लाभदायक औषधि माना जाता है. कहा जाता है कि सफेद मूसली की जड़ और बीज काफी फायदेमंद होते हैं. सफेद मूसली की जड़ों में पोटैशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.
खून की कमी, मोटापे में फायदेमंद है सफेद मूसली
सफेद मूसली के फूल सफेद रंग के होते हैं. इसकी जड़ें मोटी और गुच्छों में होती हैं. इसका कंद मीठा, कामोत्तेजक और कफ को कम करने में मददगार होता है. यह स्तनों में दूध बढ़ाने में भी सहायक है. सफेद मूसली खून की कमी, मोटापा, पाइल्स, सांसों के रोग, हृदय संबंधी समस्याओं और डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है.
पेट और मूत्र संबंधी बीमारियों में भी कारगर है सफेद मूसली
सफेद मूसली के अन्य फायदों की बात की जाए तो यह दस्त रोकने, पेट की बीमारी (दर्द, खाने की इच्छा न होना), मूत्र संबंधी बीमारियों में भी काफी कारगर मानी जाती है. यही नहीं यौन संपर्क में आने से होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन सुजाक में भी सफेद मूसली से लाभ मिलता है. अगर सुजाक का समय रहते इलाज नहीं हुआ तो नपुंसक होने की आशंका बढ़ जाती है.
शरीर में है कमजोरी तो ऐसे करें सफेद मूसली का सेवन
सफेद मूसली महिलाओं में होने वाली बीमारी ल्यूकोरिया में मददगार साबित हो सकती है. यही नहीं संतुलित आहार या अन्य वजहों से शरीर में होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए सफेद मूसली का सेवन करना चाहिए. सफेद मूसली के कंद के 2-4 ग्राम चूर्ण में मिश्री मिला लें. इसका सेवन दूध के साथ करें. इससे सामान्य और लिंग संबंधी कमजोरी दूर होगी.
शुक्राणु दोष में भी लाभ पहुंचाती है सफेद मूसली
पुरुषों में होने वाले शुक्राणु (Sperm) दोष को भी सफेद मूसली कम करने में मददगार साबित हो सकती है. इसके लिए 2-4 ग्राम सफेद मूसली के चूर्ण में इतनी ही चीनी डालें और गाय के दूध के साथ सेवन करें. इससे वीर्य दोष ठीक होता है.
सफेद मूसली कामेच्छा बढ़ाने और गठिया के दर्द में भी फायदेमंद मानी जाती है. हालांकि, सफेद मूसली के सेवन को लेकर चिकित्सकीय सलाह जरूर लें. इससे आपको इस औषधि का सही फायदा मिल पाएगा.
(Disclamer: यहां दी गई सभी जानकारी घरेलू उपायों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इन्हें अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूर लें.
Blood Purifier
Cough and Throat care
Eye Care
Gut care
Hair and Skin care
Heart Care
Immunity & Health
Kidney care
Liver care
Piles Hemorrhoids
Uric Acid & Joint Pain
Women care